कभी पिता करते थे सिलेंडर डिलीवरी का काम, क्रिकेटर बनते ही पलटी Rinku Singh की तकदीर, अब सांसद से रचाएंगे शादी

Rinku Singh And Priya Saroj News : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिय सरोज (Priya Saroj) के बीच शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। प्रिय सरोज के पिता, तूफानी सरोज (Tufani Saroj) ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है और बताया कि दोनों परिवारों को यह रिश्ता स्वीकार है। जल्द ही रिंकू और प्रिय की सगाई होनी वाली है।
रिंकू सिंह का बचपन: गरीबी में संघर्ष
रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शक्तिशाली बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, इनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है। उनके पिता खानचंद सिंह सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और रिंकू के 5 भाई-बहन थे। उनका एक भाई रिक्शा चलाता था। घर की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए रिंकू ने काफी कम उम्र में काम करना शुरू किया। जब वह काम की तलाश में निकले, तो उन्हें एक कोचिंग सेंटर में पोछा लगाने का काम मिला। रिंकू ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे और 9वीं क्लास में फेल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Rinku Singh और प्रिया सरोज के सगाई की खबर है कितनी सच? सपा सांसद के पिता ने खुद बताया
क्रिकेट के प्रति पिता का विरोध
रिंकू सिंह का क्रिकेट खेलना उनके परिवार को पसंद नहीं था। क्रिकेट खेलने के कारण उन्हें कई बार अपने पिता की मार खानी पड़ी। हालांकि, 2012 में एक स्कूल टूर्नामेंट में रिंकू ने जब बाइक जीती, तो उनके पिता का नजरिया बदलने लगा। क्रिकेट से मिलने वाले पैसे ने घर के कर्ज को चुकाने में मदद की, और रिंकू की जीती बाइक से उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी करने लगे।
5 गेंदों ने बदल दी रिंकू की तक़दीर
रिंकू सिंह 2017 से आईपीएल का हिस्सा हैं। पहले वह पंजाब किंग्स में थे और फिर 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स से डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें ज्यादातर बेंच पर ही रहना पड़ा। लेकिन 9 अप्रैल 2023 को उनकी किस्मत ने करवट ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ, केकेआर को जीत के लिए आखिरी 5 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे, और रिंकू ने यश दयाल की सभी 5 गेंदों पर छक्के मारकर टीम को शानदार जीत दिलाई। इसके बाद से रिंकू की लाइफ पूरी तरह बदल गई। आज, 27 साल के रिंकू भारत के लिए 30 टी20 मैचों में 46 की औसत और 165 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2025 से पहले, केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है।
.webp)
