चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को दी 4 विकेट से मात, किंग कोहली ने जड़ा अर्धशतक

IND vs AUS Semifinal: दुबई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) और श्रेयस अय्यर की 94 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
विराट कोहली का बेहतरीन प्रदर्शन
भारत के लिए विराट कोहली ने 98 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45, केएल राहुल ने नाबाद 42, जबकि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने 28-28 रनों का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विराट कोहली को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। भारत अब 9 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया की पारी का संक्षिप्त विवरण
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 264 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, ट्रेविस हेड ने 39 और मार्नस लाबुशेन ने 29 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी सबसे सफल रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने भी अहम योगदान दिया।
.webp)
