1. Home
  2. टेक

घिबली आर्ट के बाद अब गूगल Gemini का 'Nano Banana' कर रहा ट्रेंड, कहीं इससे क्रिएटिव इमेज बनाना आपको पड़ ना जाए महंगा!

Nano Banana

घिबली आर्ट के बाद अब गूगल Gemini के 'Nano Banana' ट्रेड कर रहा, जिसका इस्तेमाल कर लोग अपना क्रिएटिव इमेज क्रिएट कर रहे है। इससे बनाई गई तस्वीरें देखने में तो काफी अट्रैक्टिव लग रही है, लेकिन कहीं ये आपके लिए खतरे की घंटी तो नहीं? साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने इन नए ट्रेंड को लेकर लोगों को अगाह किया है और बताया है कि यह ट्रेंड आपकी निजी सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...

साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जब आप अपनी तस्वीर किसी AI टूल या Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, तो वह डेटा आपके नियंत्रण से बाहर चला जाता है। साइबर अपराधी उन्हीं फोटोज का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो या न्यूड इमेज बना सकते हैं।  इन फर्जी कंटेंट के जरिए लोगों को ऑनलाइन ब्लैकमेल किया जा सकता है। फोटो के साथ-साथ आपकी जीमेल आईडी और अन्य निजी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है।

Gemini

कैसे बरतें सावधानी

  • अनजान वेबसाइट या थर्ड पार्टी AI टूल पर कभी भी अपनी तस्वीर अपलोड न करें।
  • केवल ऑफिशियल और सुरक्षित प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
  •  सोशल मीडिया पर फोटो डालते समय प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

AI और Google Gemini जैसे टूल्स सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन गलत हाथों में ये आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। इसलिए तकनीक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और अपनी सुरक्षा से समझौता न करें।