1. Home
  2. टेक

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3 : दुनिया का सबसे स्मार्ट AI होने का दावा, जानें कैसे करें यूज

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3 : दुनिया का सबसे स्मार्ट AI होने का दावा, जानें कैसे करें यूज

Grok 3 Launch : एलन मस्क की कंपनी xAI ने अपने नए AI चैटबॉट Grok 3 को लॉन्च कर दिया है। मस्क का दावा है कि यह OpenAI के ChatGPT और गूगल के Gemini से अधिक शक्तिशाली है। 18 फरवरी को लॉन्च हुए इस चैटबॉट का X (पूर्व में ट्विटर) के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स को मुफ्त एक्सेस दिया जा रहा है।

कैसे करें Grok 3 का उपयोग?

Grok 3 का इस्तेमाल करने के लिए X का प्रीमियम प्लान अनिवार्य होगा। इसके एडवांस फीचर्स के लिए Super Grok नामक नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किया जाएगा, जिसे Grok App और grok.com वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Grok 3 के प्रमुख फीचर्स और क्षमताएं

xAI के अनुसार, Grok 3 को तीन प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है:

  1. गणितीय तर्क (Mathematical Reasoning)
  2. STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) में सामान्य ज्ञान
  3. कंप्यूटर साइंस और कोडिंग

xAI टीम का दावा है कि Grok 3 Mini भी टॉप-लेवल AI मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है

इंसानी सोच से लैस AI होगा सबसे बेहतर

xAI ने कहा, "सिर्फ प्री-ट्रेनिंग मॉडल से कोई AI बेहतरीन नहीं बन सकता। एक श्रेष्ठ AI वही होगा, जो इंसानों की तरह सोच सके।" कंपनी का दावा है कि Grok 3 लगातार अपग्रेड हो रहा है, जिससे यूजर्स 24 घंटे के भीतर भी बदलाव महसूस कर सकते हैं