1. Home
  2. टेक

Valentine’s Day पर रहें Alert! कहीं ऑनलाइन डेटिंग न पड़ जाए महंगा, चल रहे हैं कई स्कैम

Valentine’s Day पर रहें Alert! कहीं ऑनलाइन डेटिंग न पड़ जाए महंगा, चल रहे हैं कई स्कैम

Valentine’s Day 2025 : 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) है और अगर आप ऑनलाइन डेटिंग करने की सोच रहे हैं, तो सतर्क रहने की जरूरत है। हाल ही में फर्जी डेटिंग ऐप्स, डीपफेक वीडियो और ऑनलाइन स्कैम के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि आप किसी इंसान से बात कर रहे हैं या AI चैटबॉट से।

डेटिंग प्लेटफॉर्म पर AI चैटबॉट्स का असर

McAfee की एक रिपोर्ट के अनुसार:

  • 61% भारतीयों को लगता है कि AI चैटबॉट से रोमांटिक संबंध बनाना संभव है।
  • 51% भारतीयों ने डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर ऐसे चैटबॉट्स से बातचीत की है, जो इंसान होने का दावा करते हैं।
  • 38% भारतीयों को डर है कि AI चैटबॉट से भावनात्मक लगाव के कारण वे किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

अगर मेल या मैसेज में दिखें ये दो शब्द तो हो जाएं Alert! स्कैमर्स कर सकते है आपके अकाउंट खाली, FBI की वार्निंग

सोशल मीडिया पर डेटिंग का बढ़ता चलन

भारत में टिंडर और बंबल जैसी डेटिंग ऐप्स लोकप्रिय हैं, लेकिन अब लोग इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। इसका फायदा ऑनलाइन स्कैमर्स उठा रहे हैं, जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 69% भारतीयों ने AI-जनरेटेड प्रोफाइल और फर्जी तस्वीरों का सामना किया है।

सेलिब्रिटी स्कैम के बढ़ते मामले

  • 42% भारतीयों ने बताया कि उन्हें या उनके किसी परिचित को सेलिब्रिटी बनकर स्कैम करने वालों ने संपर्क किया है।
  • इस तरह के स्कैम में फंसने से लोगों को आर्थिक नुकसान, डेटा चोरी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।