1. Home
  2. टेक

सावधान! ठगों ने बना डाले PhonePe और Google Pay जैसे दिखने वाले फर्जी ऐप्स, ऐसे करें पहचान

PhonePe

Fake Payment Apps Fraud: डिजिटल पेमेंट ने हमारे लेन-देन के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। आजकल लोग जेब में कैश रखने के बजाय Google Pay, PhonePe, और Paytm जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं। चाहे गली के ठेले से कुछ खरीदना हो या फिर महंगा गैजेट—पेमेंट डिजिटल ही होता है।

इसका फायदा यह है कि ना तो छुट्टे पैसों की झंझट रहती है और ना ही नकदी चोरी होने का डर। लेकिन ऑनलाइन सुविधा के साथ साइबर ठगी का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।

सावधान! गूगल पे-फोनपे के नाम पर फैल रहे हैं नकली ऐप्स

हाल ही में यह देखने को मिला है कि मार्केट में फेक डिजिटल पेमेंट ऐप्स सामने आ रहे हैं, जो हूबहू असली ऐप्स जैसे दिखते हैं। खासतौर पर Google Pay और PhonePe के क्लोन ऐप्स टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे हैं।

इन नकली ऐप्स की मदद से धोखेबाज लोग दुकानदारों को नकली ट्रांजैक्शन स्लिप दिखाकर ठगी कर रहे हैं। ट्रांजैक्शन होता नहीं है, लेकिन स्क्रीन पर ‘पेमेंट सक्सेसफुल’ दिखा दिया जाता है।

कैसे पहचानें नकली पेमेंट ऐप्स?

  1. ऑफिशियल स्टोर से डाउनलोड करें: हमेशा Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें।

  2. रिव्यू और रेटिंग देखें: ऐप की रेटिंग और यूज़र रिव्यू जरूर पढ़ें। कम रेटिंग वाले या संदिग्ध ऐप्स से दूरी बनाएं।

  3. लोगो और डिजाइन की जांच करें: फेक ऐप्स अक्सर लोगो, नाम या डिजाइन में हल्का अंतर रखते हैं।

  4. पेमेंट कन्फर्मेशन चेक करें: किसी भी पेमेंट के बाद अपने बैंक स्टेटमेंट या SMS अलर्ट से कन्फर्म करें।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

  • अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

  • किसी अंजान व्यक्ति से मिली APK फाइल को डाउनलोड न करें।

  • ट्रांजैक्शन के समय वॉलेट बैलेंस या बैंक SMS से वेरिफिकेशन जरूर करें।

  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करें यदि कोई फ्रॉड हो जाए।

डिजिटल बनें, लेकिन अलर्ट रहें!

डिजिटल पेमेंट ने ज़िंदगी को आसान तो बना दिया है, लेकिन इसके साथ थोड़ी सावधानी भी ज़रूरी है। नकली ऐप्स से बचकर आप खुद को और दूसरों को ठगी से सुरक्षित रख सकते हैं।