1. Home
  2. टेक

साइबर अटैक की फिराक में पाकिस्तान! Cyber Expert ने बताए 5 Safety Apps, जो मुश्किल वक्त में बनेंगे मददगार

5 Safety Apps

 5 Safety Apps : सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव और हालिया एयरस्ट्राइक के बाद देश में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब साइबर हमलों के ज़रिए भारत को नुकसान पहुंचाने की फिराक में है। ऐसे में आम लोगों के लिए जरूरी है कि वो सतर्क रहें और हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा सलाहकार मृत्युंजय सिंह (Cyber Security Expert Mrityunjay Singh) ने कुछ जरूरी सुरक्षा ऐप्स और सरकारी वेबसाइट्स की जानकारी दी है, जो किसी भी संकट की घड़ी में आपकी मदद कर सकते हैं।

Mrityunjay Singh
Cyber Security Expert- Mrityunjay Singh

जानें 5 सेफ्टी एप्स के बारे में

1. 112 इंडिया ऐप – सिर्फ एक बटन में मदद

भारत सरकार का यह ऐप इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम का हिस्सा है। पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं से एक क्लिक में संपर्क किया जा सकता है। कॉल, SMS और ईमेल के जरिए मदद पाना संभव है। इसे हर स्मार्टफोन में होना चाहिए।

2. CitizenCOP ऐप – अपराध की रिपोर्ट और अलर्ट

इस ऐप से न सिर्फ अपराध की रिपोर्ट की जा सकती है, बल्कि अपने इलाके के आपात नंबर, पुलिस स्टेशन की जानकारी और सुरक्षा अलर्ट भी मिलते हैं। यह समाज और पुलिस के बीच सेतु की तरह काम करता है।

3. NDRF और SDRF पोर्टल – आपदा प्रबंधन की जानकारी

www.ndrf.gov.in जैसी वेबसाइट्स पर प्राकृतिक या मानवीय आपदा से जुड़ी ताजा जानकारी, चेतावनी और सरकारी निर्देश उपलब्ध रहते हैं। किसी भी संकट जैसे बाढ़, भूकंप या युद्ध की स्थिति में ये बेहद उपयोगी हैं।

4. Raksha ऐप – खास महिलाओं के लिए

यह ऐप महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। संकट के समय यह GPS लोकेशन के साथ अलर्ट भेजता है, जिससे परिवार और दोस्त तुरंत सतर्क हो सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

5. bSafe ऐप – आपकी डिजिटल सुरक्षा कवच

यह एक एडवांस्ड पर्सनल सेफ्टी ऐप है जिसमें वॉयस कमांड, लाइव ऑडियो रिकॉर्डिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी हाईटेक सुविधाएं हैं। फेक कॉल और अलार्म भी शामिल हैं। यह विशेष रूप से युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद काम का है।