1. Home
  2. टेक

Cyber Attack On Pension: आपकी पेंशन पर साइबर फ्रॅाड लगा सकते है सेंध! एक क्लिक और पूरा अकाउंट साफ, PFRDA का अलर्ट

Cyber Attack On Pension: आपकी पेंशन पर साइबर फ्रॅाड लगा सकते है सेंध! एक क्लिक और पूरा अकाउंट साफ, PFRDA का अलर्ट

Cyber Attack On Pension: अगर आपको पैसों की सख्त जरूरत है और लोन लेने से बचना चाहते हैं, तो संभव है कि आपकी नजर पेंशन फंड या पीएफ खाते से रकम निकालने पर जाए। ऐसे में कुछ वेबसाइट, ईमेल या एसएमएस आपको यह भरोसा दिला सकते हैं कि वे आपके पूरे पेंशन फंड को निकालने में मदद करेंगे। लेकिन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ऐसे दावों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

सावधान! पेंशन फंड को निकालने के नाम पर हो सकती है ठगी

PFRDA ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर आगाह किया है कि इस तरह के प्रलोभन देने वाले लोग साइबर अपराधी हो सकते हैं, जो पेंशन फंड निकालने के नाम पर आपकी जीवनभर की कमाई हड़प सकते हैं।

Hello मैं SBI से बात कर रहा हूं…स्कैमर्स ने अपनाया Credit Card Fraud का नया तरीका, इस तरह लोगों को बना रहे लोगों को शिकार

पूरी पेंशन निकासी संभव नहीं

PFRDA ने स्पष्ट किया है कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) के तहत पूरे फंड की निकासी की अनुमति नहीं है। नियमों के अनुसार, केवल एक निश्चित राशि ही निकाली जा सकती है।

कैसे साइबर ठग पेंशनधारकों को बना रहे शिकार?

साइबर अपराधी रुकी हुई पेंशन दिलाने, जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने या अन्य बहानों से पेंशनभोगियों को ठगने का नया तरीका अपना रहे हैं।

  • सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (CPAO) ने भी अपनी वेबसाइट पर चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी पेंशनभोगियों को कॉल करके उनका जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट कराने का झांसा दे रहे हैं।
  • वे बैंक खाते, आधार नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं।
  • सत्यापन के नाम पर ओटीपी भेजते हैं और जब पेंशनधारक ओटीपी साझा कर देता है, तो उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
  • ओटीपी साझा करने से बचें, सतर्क रहें
  • एक बार ओटीपी साझा करने पर साइबर अपराधियों को आपके खाते तक सीधी पहुंच मिल जाती है, जिससे वे संपूर्ण राशि को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। इस वजह से पीड़ितों के लिए अपना पैसा वापस पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

SMS में आया Job Interview लिंक, क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 2 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ स्कैम

कैसे बचें साइबर ठगी से?

✔ पेंशन से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या बैंक से ही प्राप्त करें।
✔ अनजान कॉल, ईमेल या एसएमएस पर भरोसा न करें।
✔ अपने बैंक खाते और पेंशन विवरण से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
✔ ओटीपी किसी के साथ न बांटें, चाहे वह खुद को बैंक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी ही क्यों न बताए।
✔ संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस और साइबर सेल में शिकायत करें।

APK File Scam : डॉक्टर के फोन पर भेजा APK लिंक, डाउनलोड करते ही लगा 3.56 लाख रुपये का चूना, जानें कैसे ठगों ने फंसाया जाल में

पेंशन फंड से जुड़े साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और ठग लोगों की जरूरत का फायदा उठाकर उनकी जीवनभर की कमाई लूटने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। याद रखें, कोई भी संस्था या एजेंसी पेंशन फंड का पूरा पैसा निकालने की अनुमति नहीं देती। इसलिए लुभावने ऑफर्स और संदिग्ध कॉल्स से सावधान रहें।