एलन मस्क ने फिर बदला X पर नाम, इस बार रख लिया 'Gorklon Rust', जानें क्या है इस नाम में ऐसा खास

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर अपने नए यूज़रनेम को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने खुद को ‘Gorklon Rust’ नाम दिया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि मस्क बीते छह महीनों में तीसरी बार अपना नाम बदल चुके हैं। इससे पहले वो ‘Kekius Maximus’ (दिसंबर 2024) और ‘Harry Bolz’ (फरवरी 2025) नाम अपना चुके हैं।
Gorklon Rust: नाम में क्या है खास?
‘Gorklon’ शब्द को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह मस्क के AI चैटबॉट Grok से जुड़ा हो सकता है। इसमें ‘klon’ का हिस्सा clone (क्लोन) की ओर इशारा करता है। वहीं ‘Rust’ एक पॉपुलर प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल मस्क की AI कंपनी xAI करती है। यानी नाम का अर्थ हो सकता है — “Rust में बना Grok का क्लोन।”

क्या है क्रिप्टो कनेक्शन?
कुछ एक्सपर्ट्स और यूज़र्स मानते हैं कि मस्क का ये नया नाम किसी मज़ाक से ज्यादा, एक सोची-समझी रणनीति हो सकता है। ‘Gork’ नाम का एक मीम कॉइन पहले से ही Solana ब्लॉकचेन पर मौजूद है। मुमकिन है कि मस्क इस क्रिप्टोकरेंसी को चर्चा में लाकर उसे ट्रेंड में लाना चाहते हों। हाल ही में उन्होंने X पर एक मज़ाकिया हैंडल ‘Gork’ को टैग भी किया, जो आधिकारिक Grok अकाउंट से अलग है।

‘Grok’ शब्द की कहानी
‘Grok’ शब्द पहली बार एलन मस्क ने तब इस्तेमाल किया था जब उन्होंने अपना AI चैटबॉट लॉन्च किया था। यह शब्द साइंस फिक्शन किताब The Hitchhiker’s Guide to the Galaxy से लिया गया है और इसका अर्थ होता है — किसी चीज़ को गहराई से समझना। अब तक इसके तीन वर्ज़न आ चुके हैं और जल्द ही Grok 3.5 भी लॉन्च होने वाला है।
.webp)
