फ्लिपकार्ट-अमेजन पर आने वाली है सेल, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो हो जाएगा बड़ा Scam

फर्जी वेबसाइट से बचें
अक्सर ठग असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बना देते हैं। अगर आप वहां अपनी जानकारी या बैंक डिटेल्स दर्ज कर देते हैं तो यह सीधे हैकर्स तक पहुंच सकती है। इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और पैसा दोनों खतरे में आ सकते हैं।
अनजान ईमेल न खोलें
फ्रॉडस्टर आकर्षक ऑफर्स वाले ईमेल भेजकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। इन ईमेल्स में दिए लिंक पर क्लिक करते ही आपकी संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है। इसलिए अनजान लोगों के ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें।
पब्लिक वाई-फाई पर शॉपिंग न करें
पब्लिक वाई-फाई सिक्योर नहीं होते और हैकर्स इन्हीं नेटवर्क का फायदा उठाकर आपके कार्ड डिटेल्स और अन्य जानकारियां चुरा सकते हैं। सुरक्षित शॉपिंग के लिए हमेशा अपने निजी इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें।
प्रीपेड क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल
ऑनलाइन पेमेंट के लिए प्रीपेड क्रेडिट कार्ड एक सुरक्षित विकल्प है। यह बैंक अकाउंट से जुड़ा नहीं होता, इसलिए अगर हैकर्स को इसकी जानकारी मिल भी जाए तो वे सिर्फ कार्ड में उपलब्ध बैलेंस तक ही सीमित रहेंगे। आपका असली बैंक अकाउंट सुरक्षित रहेगा।
.webp)
