Motorola Edge 60 Pro से लेकर iQOO Z10 Turbo Series तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन

Upcoming Smartphones: अप्रैल खत्म होने वाला है, लेकिन इस हफ्ते भारतीय मार्केट में कुछ शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें CMF Phone 2 Pro, Motorola Edge 60 Pro और iQOO Z10 Turbo Series जैसे नाम शामिल हैं। इन स्मार्टफोनों में प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोनों के बारे में विस्तार से:
Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro, जो पहले ही वैश्विक बाजार में धमाल मचा चुका है, 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जिसमें कई एडवांस फीचर्स होंगे। अनुमान है कि इसकी कीमत लगभग ₹28,999 के आसपास हो सकती है।
फोन में Dimensity 8350 Extreme चिपसेट और 12GB RAM मिल सकती है। इसके कैमरा सेटअप में 50MP का OIS मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
CMF Phone 2 Pro
लंदन स्थित टेक कंपनी Nothing का सब-ब्रांड CMF 28 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च करेगा। यह एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन होगा जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹18,999 हो सकती है।
इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर होगा और 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2x टेलीफोटो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बैटरी 5,100mAh की होगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
iQOO Z10 Turbo Series
iQOO Z10 Turbo Series 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च हो रही है, और ये स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं। इस सीरीज़ में दो मॉडल Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro होंगे।
Z10 Turbo में 7,620mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो iQOO के किसी भी फोन में अब तक नहीं देखी गई है। Turbo Pro वेरिएंट में 7,000mAh बैटरी और 120W सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Z10 Turbo में MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर होगा, जबकि Pro वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है।
ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं!
.webp)
