1. Home
  2. टेक

1600 करोड़ पासवर्ड लीक होने के बाद गूगल का अलर्ट! तुरंत उठाएं ये कदम काम नहीं तो हो सकता है नुकसान

Password

अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया या जीमेल जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दुनियाभर में हुए अब तक के सबसे बड़े साइबर अटैक में 1600 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड और ईमेल आईडी इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस डेटा ब्रीच का असर Google, Facebook, Apple और Telegram जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी पड़ा है।

कैसे सामने आया ये मामला?

साइबर रिसर्चर्स को यह संवेदनशील डेटा एक ऐसे इंटरनेट सर्वर पर मिला जो बिना किसी सिक्योरिटी प्रोटेक्शन के खुला हुआ था। यह डेटा सिर्फ आम यूज़र्स तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी साइटों, बिजनेस ईमेल्स, सोशल मीडिया और वीपीएन खातों तक भी पहुंच चुका है।

नई-पुरानी दोनों जानकारी खतरे में

इस बार सिर्फ पुराने पासवर्ड ही नहीं, बल्कि हाल ही में बदले गए पासवर्ड भी लीक हुए हैं। 30 से अधिक लीक हुए डेटाबेस की जांच में करीब 350 करोड़ रिकॉर्ड सामने आए हैं। 2025 की शुरुआत से यह डेटा चोरी जारी है, जिससे साफ है कि हाल के यूज़र्स भी खतरे में हैं।

Google ने जारी की चेतावनी और सुझाव

गूगल ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए यूज़र्स को सतर्क रहने और कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाने की सलाह दी है:

  • सभी जरूरी अकाउंट्स का पासवर्ड तुरंत बदलें – खासकर ईमेल, बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स के।

  • मजबूत पासवर्ड चुनें – जिनमें बड़े अक्षर (CAPITAL), अंक और खास कैरेक्टर हों।

  • 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें – ताकि एक्स्ट्रा सुरक्षा बनी रहे।

  • "Passkey" जैसे आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल करें।

  • संदिग्ध लिंक या मेल पर क्लिक करने से बचें, और किसी अजनबी को अपनी निजी जानकारी न दें।

कई अकाउंट एक साथ हो सकते हैं हैक

कई लोग एक ही पासवर्ड अलग-अलग साइट्स पर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर एक पासवर्ड लीक हुआ, तो उससे जुड़े सारे अकाउंट्स एक साथ खतरे में आ सकते हैं। इससे न सिर्फ निजी जानकारी, बल्कि बैंकिंग और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स भी हैक हो सकते हैं।

डिजिटल सेफ्टी के लिए करें ये जरूरी काम

  • अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट्स की नियमित जांच करें।

  • किसी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर की मदद लें।

  • टेक से जुड़ी भरोसेमंद खबरों पर नजर बनाए रखें।

  • जब भी संभव हो, सिक्योरिटी सेटिंग्स अपडेट करें।