Google Form बना साइबर ठगों का नया हथियार, मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, जानें कैसे बचें

क्योंकि ये फॉर्म्स गूगल के असली सर्वर पर चलते हैं और लिंक हमेशा docs.google.com से शुरू होता है, इसलिए लोग इसे देखकर आसानी से धोखा खा जाते हैं।
कैसे चलता है यह स्कैम?
यह ठगी आमतौर पर एक फर्जी ईमेल से शुरू होती है, जिसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह किसी भरोसेमंद संस्था जैसे बैंक, कंपनी या फिर आपके किसी परिचित का लगे। कई बार ठग आपके किसी दोस्त या सहयोगी का अकाउंट हैक करके उसी से मेल भेजते हैं ताकि आप शक न करें।
इस ईमेल में मौजूद लिंक सीधे एक Google Form पर ले जाता है। यह फॉर्म अक्सर बैंक या किसी ऑफिस पोर्टल की कॉपी जैसा दिखता है। यहां आपसे पासवर्ड, कार्ड डिटेल्स या दूसरी निजी जानकारी मांगी जाती है। कई मामलों में मालवेयर डाउनलोड कराने वाले लिंक या फर्जी हेल्पलाइन नंबर भी शामिल होते हैं।
सबसे खतरनाक बात यह है कि ठग बार-बार नए लिंक बनाकर ऐसे फॉर्म्स तैयार कर लेते हैं, जिससे सुरक्षा सॉफ्टवेयर भी इन्हें पकड़ने में नाकाम हो जाता है।
कैसे बचें Google Form फ्रॉड से?
-
किसी भी Google Form पर पासवर्ड या पेमेंट डिटेल्स कभी दर्ज न करें।
-
अजनबी या अचानक आए मेल्स से सावधान रहें, खासकर अगर वे तुरंत कोई कार्रवाई करने को कहें।
-
अगर मेल बैंक या ऑफिस से होने का दावा करता है, तो सीधे संस्था से संपर्क कर उसकी पुष्टि करें।
-
Google Form के नीचे अक्सर लिखा होता है – “Never submit passwords” या “Content is neither created nor endorsed by Google”। इसे ध्यान से देखें।
-
हर Google Form में रिपोर्ट करने का विकल्प होता है, संदिग्ध लगे तो तुरंत रिपोर्ट करें।
अगर गलती से जानकारी दे दी तो क्या करें?
अगर आपने अनजाने में कोई संवेदनशील जानकारी साझा कर दी है तो तुरंत अपने पासवर्ड बदलें और बैंक या संबंधित संस्था को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर उनका साइबर सिक्योरिटी विभाग आपकी मदद करेगा।
याद रखें, Google Form स्कैम नया जरूर है लेकिन इससे बचना मुश्किल नहीं। बस सतर्क रहें, हर संदिग्ध लिंक या ईमेल को दोबारा जांचें और कभी भी निजी जानकारी किसी अनजाने फॉर्म पर दर्ज न करें। साथ ही, अपने मोबाइल और कंप्यूटर को अपडेटेड रखें ताकि संभावित मालवेयर से बचाव हो सके।
.webp)
