1. Home
  2. टेक

भारत सरकार ने 119 Apps को ब्लॉक करने का दिया आदेश, सामने आई ये बड़ी वजह

भारत सरकार ने 119 Apps को ब्लॉक करने का दिया आदेश, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली | भारत सरकार ने गूगल प्ले स्टोर से 119 विदेशी ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इनमें से ज्यादातर वीडियो और वॉइस चैट से जुड़ी हुई हैं और इनका संबंध चीन और हांगकांग से है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने IT अधिनियम की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है। यह प्रावधान सरकार को ऐसे कंटेंट या प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित करने का अधिकार देता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं।

ब्लॉक की गई सभी ऐप्स विदेशी

सरकार ने गूगल प्ले स्टोर को जिन ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया है, उनमें कुछ सिंगापुर, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया से भी संबंधित हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के आदेश के बावजूद अभी तक 119 में से केवल 15 ऐप्स को ही प्ले स्टोर से हटाया गया है, जबकि बाकी अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

इन प्रतिबंधित ऐप्स में ChangApp, HoneyCam और ChillChat जैसी ऐप्स शामिल हैं। कुछ ऐप डेवलपर्स ने कहा कि गूगल ने उन्हें इस निर्णय की जानकारी दी है, और वे भारत सरकार के साथ इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत करने को तैयार हैं।

स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा कर रहे डेवलपर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, कई ऐप डेवलपर्स ने स्वीकार किया है कि उन्हें गूगल से जानकारी मिली है, लेकिन वे सरकार से इस आदेश को लेकर अधिक स्पष्टता की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस फैसले से उनके व्यवसाय के साथ-साथ यूजर्स पर भी बड़ा प्रभाव पड़ेगा। कुछ डेवलपर्स ने कहा है कि वे सरकार के साथ मिलकर समाधान निकालने को तैयार हैं।

पहले भी हो चुका है ऐप्स पर प्रतिबंध

भारत सरकार ने 2020 में चीन के साथ बढ़ते तनाव के चलते कई चाइनीज ऐप्स पर कड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान, सरकार ने 100 से अधिक चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था, जिनमें TikTok, UC Browser और PUBG जैसी लोकप्रिय ऐप्स शामिल थीं। हालांकि, इनमें से कुछ ऐप्स नए नियमों के तहत वापस आ चुकी हैं।

भारत सरकार द्वारा हाल ही में की गई यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे संवेदनशील डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके