WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब स्टेटस पर बिना कटे लगाएं 90 सेकंड का वीडियो, जानें प्रोसेस

WhatsApp New Update : अगर आप भी हर बार WhatsApp पर वीडियो स्टेटस डालते वक्त उसे 30-30 सेकंड में काटने से परेशान हो जाते हैं, तो अब राहत की खबर है। WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रहा है जिससे अब लंबा वीडियो स्टेटस शेयर करना बेहद आसान हो जाएगा।
अब सीधे 90 सेकंड तक का वीडियो करें शेयर
WhatsApp अपने स्टेटस वीडियो की लिमिट को बढ़ाकर 90 सेकंड करने जा रहा है। पहले यह लिमिट सिर्फ 60 सेकंड (1 मिनट) थी, लेकिन अब इसमें 30 सेकंड का इजाफा हो गया है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो बिना एडिट किए लंबे वीडियो स्टेटस शेयर करना चाहते हैं।
अभी सिर्फ बीटा यूजर्स को मिल रहा फायदा
फिलहाल यह नया फीचर बीटा वर्जन यूज़ करने वालों को ही मिला है। यानी जो यूजर्स WhatsApp का टेस्टिंग वर्जन चला रहे हैं, उन्हें ही फिलहाल 90 सेकंड का वीडियो स्टेटस डालने का ऑप्शन दिख रहा है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही ये सुविधा सभी यूज़र्स को मिल जाएगी।
किन यूज़र्स को मिल रहा है ये अपडेट?
यह फीचर फिलहाल Android बीटा वर्जन 2.25.12.9 में एक्टिवेट किया गया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो Google Play Store से WhatsApp को अपडेट करके इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें कि आपके फोन में ये फीचर आया या नहीं:
- Google Play Store खोलें
- WhatsApp सर्च करें और देखें कि अपडेट उपलब्ध है या नहीं
- अगर अपडेट दिखे, तो उसे इंस्टॉल करें
- WhatsApp खोलें और Status टैब में जाकर 90 सेकंड का वीडियो अपलोड करके देखें
- अगर वीडियो बिना कटे अपलोड हो जाता है, तो बधाई! फीचर आपके लिए एक्टिव हो चुका है
क्यों खास है यह बदलाव?
आजकल लोग वीडियो क्लिप्स की बजाय पूरा वीडियो एक साथ शेयर करना पसंद करते हैं। ऐसे में हर बार वीडियो को काटना झंझट भरा होता है। अब जब आप 90 सेकंड तक का वीडियो एक साथ स्टेटस पर लगा सकेंगे, तो स्टोरी ज़्यादा प्रभावशाली और स्मूद लगेगी। साथ ही, वक्त की भी बचत होगी।
.webp)
