WhatsApp ग्रुप में गिफ्ट कार्ड का लालच पड़ सकता है महंगा, स्कैमर्स ऐसे बना रहे लोगों को शिकार

ऑनलाइन ठगी करने वाले स्कैमर्स हर दिन नए तरीके अपनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक महिला से WhatsApp ग्रुप के जरिए 51 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। स्कैमर्स ने महिला को लालच देकर एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप डाउनलोड करवाई, जहां उसने लाखों रुपये निवेश कर दिए, जो असल में स्कैमर्स की जेब में जाते रहे।
कैसे फंसी महिला ठगी के जाल में?
सोशल मीडिया के जरिए अनजान व्यक्ति से संपर्क रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा की मीनू रानी नाम की महिला को हरी सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया। उसने खुद को एक इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बताया और मीनू को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया।
Call Merge Scam: ना OTP पूछेंगे, ना भेजेंगे लिंक, बस कॉल करेंगे मर्ज और चंद सेकेंड में अकाउंट खाली
कुछ दिनों बाद, आरती सिंह नाम की एक महिला ने मीनू से संपर्क किया और बताया कि हर ग्रुप मेंबर को 1,000 रुपये का अमेजन वाउचर गिफ्ट में मिला है। इस तरह, स्कैमर्स ने महिला का भरोसा जीत लिया।
निवेश के नाम पर लगाया चूना
जब महिला का भरोसा बन गया, तो हरी सिंह ने उसे पैसे निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पहले उसने 50,000 रुपये स्कैमर्स के अकाउंट में ट्रांसफर किए। फिर, स्कैमर्स ने उसे एक ऐप डाउनलोड करने को कहा, जहां उसकी जमा राशि और उस पर दिखाया गया मुनाफा नजर आ रहा था।
महिला झांसे में आ गई और धीरे-धीरे उसने कुल 51.5 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसे शक हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो स्कैमर्स ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद, महिला को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
ऐसे ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें?
✔ अनजान लोगों के मैसेज और ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
✔ कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऐप डाउनलोड न करें।
✔ अपनी बैंकिंग डिटेल और अन्य निजी जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें।
✔ अगर कोई निवेश का मौका दे रहा है, तो पहले उसकी सही जानकारी जरूर लें।
ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए सतर्क रहें और जागरूक रहें!
.webp)
