Jumped Deposit Scam: खाते में आएंगे पैसे और अकाउंट हो जाएगा साफ! आपकी एक चूक से लग सकता है चूना

Jumped Deposit Scam: भारत में UPI (Unified Payment Interface) अब डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका बन चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधियों के नए ठगी के तरीके भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में जंप्ड डिपॉज़िट स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोग अपनी थोड़ी-सी लापरवाही से पूरे अकाउंट से खाली हो सकते हैं।
जंप्ड डिपॉज़िट स्कैम क्या है?
इस स्कैम में ठग पहले आपके अकाउंट में 200–300 रुपये जैसी छोटी राशि ट्रांसफर करता है। यह देखकर आप सोचते हैं कि यह किसी और का गलती से भेजा पैसा है। इसके बाद स्कैमर आपसे संपर्क करके कहता है कि पैसे गलती से आए हैं, वापस कर दीजिए।
स्कैमर आपको कलेक्ट रिक्वेस्ट, फर्जी QR कोड या लिंक भेजता है। जैसे ही आप UPI PIN डालते हैं, असल में पैसा आपके अकाउंट से सीधे स्कैमर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।
लोग इस जाल में क्यों फंसते हैं?
-
भरोसा बनाने की चाल: पहले थोड़ा पैसा भेजकर यह यकीन दिलाना कि वे असली यूज़र हैं।
-
मानसिक दबाव: "गलती से पैसे भेज दिए, तुरंत वापस करें" जैसी बातें कर घबराहट पैदा करना।
-
जल्दबाज़ी और जिज्ञासा: अचानक पैसे देखकर बिना सोचे UPI PIN डाल देना।
-
गलतफहमी: लोग सोचते हैं कि PIN डालना सिर्फ बैलेंस चेक करने के लिए है।
स्कैमर्स की मुख्य तकनीकें
-
फर्जी कलेक्ट रिक्वेस्ट: छोटी राशि भेजकर बड़ी रिक्वेस्ट करना।
-
QR कोड या लिंक भेजना: स्कैन या क्लिक करते ही पैसा ट्रांसफर।
-
भावनात्मक कहानियां: "गलती से ज्यादा पैसे भेज दिए", "इमरजेंसी है" जैसी बातें।
-
रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT): मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर आपके स्क्रीन को रिमोट से देखना।
खुद को कैसे बचाएं?
-
अकाउंट में अचानक पैसे आए तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
-
UPI PIN डालना मतलब पेमेंट ऑथराइज़ करना है, बैलेंस चेक नहीं।
-
केवल बैंक या अधिकारिक UPI ऐप सपोर्ट से ही संपर्क करें।
-
ठग अक्सर जल्दी निर्णय लेने का दबाव डालते हैं, इसलिए शांत रहें और सोचें।
-
बैंक, UPI ऐप और साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।
NPCI की सफाई
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्पष्ट किया कि सिर्फ ऐप खोलना या लिंक क्लिक करना कोई पेमेंट ऑटोमेटिकली अप्रूव नहीं करता। पैसा सिर्फ PIN डालने के बाद ट्रांसफर होता है और यह पूरी तरह यूज़र-कंट्रोल्ड प्रोसेस है।
.webp)
