1. Home
  2. टेक

New Smartphone Launch July 2025 : Nothing Phone 3 से लेकर Galaxy Z Fold 7 तक, जुलाई में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन

New Smartphone Launch July 2025

New Smartphone Launch July 2025 : जुलाई का महीना स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दौरान कई दिग्गज कंपनियां अपने पावरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन बाजार में उतारने जा रही हैं। इन अपकमिंग डिवाइसेज में एआई तकनीक, दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और जबरदस्त कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। चलिए नजर डालते हैं जुलाई 2025 में लॉन्च होने वाले प्रमुख स्मार्टफोनों पर:

 

Samsung Galaxy Z Fold 7 – फोल्डेबल में फिर से नई ऊंचाई

 

लॉन्च डेट: 9 जुलाई
Samsung का यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन 8.2 इंच के मुख्य डिस्प्ले और 6.5 इंच के कवर स्क्रीन के साथ आएगा। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो 4,400mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकती है।

 

Nothing Phone 3 – स्टाइलिश और दमदार

 

लॉन्च डेट: 1 जुलाई (ग्लोबल)
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा। 50 मेगापिक्सल का कैमरा, LTPO OLED डिस्प्ले और 5,150mAh की बैटरी इसके प्रमुख आकर्षण होंगे। Nothing Phone 3 के लुक और इंटरफेस को लेकर यूजर्स में खासा उत्साह है।

OPPO Reno 14 – कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों शानदार

 

लॉन्च डेट: 3 जुलाई (भारत)
चीन में पहले से लॉन्च हो चुका यह फोन अब भारत में भी दस्तक देगा। इसमें 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन का डिजाइन भी बेहद आकर्षक हो सकता है।

OnePlus Nord 5 – पावर और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

 

लॉन्च डेट: 8 जुलाई
OnePlus का यह मिड-रेंज फ्लैगशिप 6.77 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट, 50MP डुअल रियर कैमरा और बड़ी 7100mAh बैटरी इसकी खासियत होगी।

Vivo X200 FE – फ्लैगशिप फीचर्स मिड रेंज कीमत में

 

लॉन्च डेट: जल्द (भारत में घोषणा हो चुकी है)
Vivo ने यह फोन ताइवान में पेश किया था और अब इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9300+ प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है।