1. Home
  2. टेक

OnePlus 13s : भारत में लॉन्च हुआ वनप्‍लस का ‘छोटू’ फोन, कीमत iPhone 16 से भी कम

One Plus 13s

OnePlus 13s Launch: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॅान्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है, जो टॉप-लेवल फीचर्स चाहते हैं लेकिन ₹60,000 से ऊपर खर्च नहीं करना चाहते। यह डिवाइस OnePlus 13 और OnePlus 13R के बीच का विकल्प बनकर सामने आया है, जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन तालमेल पेश करता है।

OnePlus 13s की कीमत और वेरिएंट

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वर्जन में लॉन्च किया है:

  • 12GB + 256GB: ₹54,999

  • 12GB + 512GB: ₹59,999

यह तीन रंगों—Black Velvet, Green Silk और Pink Satin में उपलब्ध है। हालांकि, 512GB वाला वर्जन सिर्फ Black Velvet और Green Silk में ही मिलेगा।

सेल और लॉन्च ऑफर्स

12 जून से इसकी बिक्री शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus India की वेबसाइट, और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। फिलहाल प्री-ऑर्डर खुले हैं।

लॉन्च ऑफर्स में शामिल हैं:

  • ₹5,000 की छूट SBI क्रेडिट कार्ड पर

  • ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस पुराने फोन पर

  • 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा

डिस्प्ले और डिजाइन

OnePlus 13s में दी गई है 6.32 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस धूप में भी विज़िबिलिटी को बेहतरीन बनाती है। साथ ही 2160Hz PWM डिमिंग तकनीक आंखों को थकने से बचाती है।

फोन में Aqua Touch 2.0 और Glove Mode भी है, जिससे बारिश या ठंड में दस्ताने पहनकर भी फोन चलाया जा सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OnePlus 13s में मिलता है:

  • Snapdragon 8 Elite चिपसेट

  • LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज

  • आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 आधारित OxygenOS 15

नया “Plus Key” बटन पुराने अलर्ट स्लाइडर की जगह आया है। यह पूरी तरह कस्टमाइज़ेबल है—जैसे फ्लैश ऑन करना, कैमरा खोलना या कोई ऐप खोलना।

AI पावर्ड कैमरा फीचर्स

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है:

  • 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)

  • 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल ज़ूम, EIS के साथ)

  • 32MP फ्रंट कैमरा (EIS सपोर्ट के साथ)

AI फीचर्स में शामिल हैं:

  • AI Detail Boost – फोटो में बारीकियों को बेहतर बनाता है

  • AI Unblur – हिली या धुंधली तस्वीरें साफ करता है

  • AI Reflection Eraser – अनचाही चमक को हटाता है

  • AI Reframe – फ्रेमिंग को अपने आप एडजस्ट करता है

बैटरी और चार्जिंग

  • 5,850mAh बैटरी – लंबे समय तक चलने के लिए

  • 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग – कुछ ही मिनटों में घंटों का बैकअप

  • In-display Fingerprint Sensor – तेज़ और सुरक्षित अनलॉकिंग

क्यों खरीदें OnePlus 13s?

  • प्रीमियम लुक और सॉलिड बिल्ड

  • लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर

  • शानदार कैमरा और AI एडिटिंग टूल्स

  • दमदार बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग

  • नया Plus Key बटन से बेहतर कंट्रोल

OnePlus 13s उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो टॉप क्लास फीचर्स चाहते हैं, लेकिन ₹60,000 से नीचे के बजट में।