दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में लॅान्च हुआ POCO C71, जानें क्या है इस स्मार्टफोन की कीमत

POCO C71 Launch : शाओमी ने अपनी पॉपुलर सीरीज़ के तहत नया बजट स्मार्टफोन POCO C71 भारतीय बाजार में शुक्रवार, 4 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के चलते यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, कीमत और सेल डिटेल्स।
दमदार फीचर्स के साथ आया POCO C71
POCO C71 दो वेरिएंट में पेश किया गया है –
-
4GB RAM + 64GB स्टोरेज
-
6GB RAM + 128GB स्टोरेज
फोन में 32MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा में 7 अलग-अलग फिल्म फिल्टर्स का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 5200 mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने वाली बैकअप देती है।

कीमत और बिक्री की तारीख
-
4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹6,499
-
6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹7,499
फोन की पहली सेल 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। POCO C71 को तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है –
पावर ब्लैक, कूल ब्लू और डेसर्ट गोल्ड।
7,000 रुपये से कम में अन्य दमदार स्मार्टफोन
भारतीय बाजार में ₹7,000 की रेंज में कई अच्छे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो 4GB रैम और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
🔹 Lava O3 और Lava O3 Pro
-
Lava O3: ₹5,798 (Amazon)
-
Lava O3 Pro: ₹6,998 (Amazon)
-
दोनों फोन पर फ्री डिलीवरी की सुविधा भी मिल रही है।
🔹 Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05
-
Galaxy M05: ₹6,498 (Amazon)
-
Galaxy F05: ₹6,499 (Flipkart)
दोनों में ही 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है।
यदि आप बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो POCO C71 के साथ ये विकल्प भी आपकी पसंद बन सकते हैं।
.webp)
