टिकट बुकिंग से लेकर खाने-पीने तक एक ही जगह मिलेगी सारी जानकारी, रेलवे ने लॅान्च किया SwaRail App

SwaRail App : अब रेलवे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए अलग-अलग ऐप्स की झंझट नहीं. इंडियन रेलवे ने एक नया SwaRail ऐप लॉन्च किया है, जो एक तरह से रेलवे की ‘ऑल-इन-वन’ सर्विस बन चुकी है. टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की जानकारी और खाने-पीने तक, सब कुछ अब एक ही ऐप में उपलब्ध है.
क्या है SwaRail ऐप?
SwaRail को इंडियन रेलवे का 'सुपर ऐप' कहा जा सकता है. इसे Centre for Railway Information Systems (CRIS) ने डेवलप किया है और अभी इसका बीटा वर्जन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. यूजर अपने मौजूदा IRCTC अकाउंट से ही इस ऐप में लॉगिन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- WhatsApp LPG Gas Cylinder Booking : वाट्सएप से चुटकियों में बुक होगा गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस
SwaRail में क्या-क्या कर सकते हैं?
इस एक ऐप से यूजर्स को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं:
-
आरक्षित टिकट (Reservation) की बुकिंग
-
जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट लेना
-
ट्रेन की लाइव लोकेशन देखना
-
सफर के दौरान खाना ऑर्डर करना
-
शिकायत दर्ज करना (Rail Madad के ज़रिए)
-
और भी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर
अब आपको IRCTC Rail Connect, UTS, NTES और Rail Madad जैसे अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं. SwaRail अकेले इन सभी की जिम्मेदारी निभाएगा.
क्या IRCTC ऐप हो जाएगा बेकार?
नहीं, IRCTC ऐप अभी भी मौजूद रहेगा. लेकिन SwaRail के आने से उसका ट्रैफिक कम हो जाएगा, जिससे त्योहारों या शादी के मौसम में जब बुकिंग का लोड बहुत बढ़ जाता है, तब सिस्टम पर दबाव कम होगा. SwaRail यूजर्स को एक स्मार्ट और हल्का विकल्प प्रदान करेगा.
बाकी रेलवे ऐप्स का क्या होगा?
संभावना है कि भविष्य में UTS और NTES जैसे ऐप्स को बंद कर दिया जाए और उनकी सभी सेवाएं SwaRail में ही मर्ज कर दी जाएं. इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पूरा रेलवे सिस्टम ज्यादा संगठित और स्मार्ट हो जाएगा.
SwaRail में मिलेंगे नए जमाने के फीचर्स
इस ऐप को यूजर फ्रेंडली और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं:
-
बायोमेट्रिक लॉगिन
-
वॉलेट इंटीग्रेशन
-
स्मार्ट और क्लीन इंटरफेस
अगर किसी ने आपकी सीट हथिया ली है या ट्रेन में टॉयलेट गंदा है, तो अब बहस करने की जरूरत नहीं. SwaRail के Rail Madad फीचर से तुरंत शिकायत दर्ज करें और एक्शन की उम्मीद रखें.
SwaRail भारतीय रेलवे का एक क्रांतिकारी कदम है, जो यात्रियों को एक ही जगह पर पूरी सुविधा देने का वादा करता है. यह ऐप सफर को आसान, सुरक्षित और तकनीकी रूप से स्मार्ट बनाएगा.
.webp)
