1. Home
  2. टेक

Telegram ने किया नियमों का उल्लंघन, अब देना पड़ेगा इतने करोड़ का जुर्माना

Telegram ने किया नियमों का उल्लंघन, अब देना पड़ेगा इतने करोड़ का जुर्माना

लोकप्रिय ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ा है। दरअसल, पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ऑनलाइन सेफ्टी कमीशन ने Telegram, WhatsApp, Google, Reddit और X जैसी कंपनियों को नोटिस भेजा था। इसमें इन प्लेटफॉर्म्स से यह जानकारी मांगी गई थी कि वे अपनी साइट्स पर कट्टरपंथी और अवैध सामग्री को रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

Telegram ने तय समय सीमा के भीतर इस नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने उस पर 8.5 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है।

क्या है पूरा मामला?

मार्च 2024 में ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमीशनर जुली इनमैन ग्रांट ने सोशल मीडिया कंपनियों को ट्रांसपेरेंसी रिपोर्टिंग नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के तहत Telegram और Reddit से विशेष रूप से यह पूछा गया था कि वे बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

अन्य कंपनियों ने मई 2024 तक अपना जवाब जमा कर दिया था, लेकिन Telegram ने इस प्रक्रिया में 5 महीने की देरी कर दी। इस वजह से कंपनी पर यह भारी जुर्माना लगाया गया।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार का बयान

ई-सेफ्टी कमीशनर जुली इनमैन ग्रांट ने कहा कि यह जुर्माना सोशल मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक सख्त संदेश है कि पारदर्शिता दिखाना कोई वैकल्पिक विकल्प नहीं है, बल्कि एक अनिवार्य आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि Telegram को 160 दिनों का समय लग गया जवाब देने में, जिससे कमीशन के काम में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आतंकवादी और चरमपंथी कंटेंट समाज के लिए खतरा हैं, इसलिए सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने होंगे।

Telegram का जवाब

Telegram ने इस फैसले का विरोध किया है और दावा किया है कि उसने सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह जुर्माना सिर्फ देरी के कारण लगाया गया है और वे इसके खिलाफ अपील करेंगे

अब देखना होगा कि Telegram इस फैसले को चुनौती देकर राहत हासिल कर पाता है या नहीं