क्या है Dark Web? जो पुलिस भी अपराधियों को जल्दी नहीं कर पाती ट्रेस!

Dark Web : डार्क वेब वह गुप्त दुनिया है, जहां अवैध गतिविधियां होती हैं, जिन्हें ओपन वेब पर अंजाम नहीं दिया जा सकता। इसे इंटरनेट का वह हिस्सा माना जाता है, जहां कंटेंट पर कोई नियंत्रण या पाबंदी नहीं होती। अधिकतर इसका इस्तेमाल हैकर्स, धोखाधड़ी करने वाले और गैरकानूनी कार्यों में लिप्त लोग करते हैं। सवाल उठता है कि आखिर पुलिस इन अपराधियों को आसानी से पकड़ क्यों नहीं पाती? आइए समझते हैं कि डार्क वेब (Dark Web) कैसे काम करता है और अपराधियों को ट्रेस करना क्यों चुनौतीपूर्ण होता है।
Dark Web : जानें क्या है डार्क वेब
डार्क वेब, जो सामान्य इंटरनेट से अलग और गुप्त नेटवर्क पर आधारित है, गोपनीयता और निजता को बनाए रखने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। सामान्य इंटरनेट (Surface Web) के विपरीत, डार्क वेब तक पहुंचने के लिए विशेष ब्राउज़र्स, जैसे Tor, की आवश्यकता होती है। यहाँ वेबसाइटें .onion डोमेन का उपयोग करती हैं और यह सामान्य Search इंजन से खोजी नहीं जा सकतीं।
डार्क वेब (Dark Web) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे हर कोई एक्सेस नहीं कर सकता। यहां कंटेंट पर कोई रेगुलेशन नहीं होता, जिससे अपराधियों का पता लगाना बेहद कठिन हो जाता है। डार्कनेट पर आतंकवाद, पोर्नोग्राफी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध आम हैं। इसके अलावा हथियारों की तस्करी, ड्रग डीलिंग और मानव तस्करी जैसी गतिविधियां भी इसी के जरिए संचालित होती हैं।
साइबर अपराधों का अड्डा
डार्कनेट पर मौजूद वेबसाइटें जैसे "बेसा माफिया" और "अजरबैजान ईगल्स" बड़ी वारदातों जैसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग को अंजाम देने के लिए कुख्यात रही हैं। "लोलिता सिटी" और "प्ले पेन" जैसी वेबसाइटों पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कंटेंट उपलब्ध हैं। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, और नकली पासपोर्ट का कारोबार भी यहां जोर-शोर से चलता है। यहां तक कि सेक्स रैकेट भी डार्कनेट के जरिए संचालित किए जाते हैं।
पुलिस अपराधियों को क्यों नहीं पकड़ पाती?
डार्कनेट पर सक्रिय अपराधी किस स्थान से वेबसाइटों को संचालित करते हैं, इसका पता लगाना आसान नहीं होता। साधारण आईपी एड्रेस ट्रेसिंग से इन्हें पकड़ना मुश्किल है। इसके लिए साइबर विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है, लेकिन हर पुलिस विभाग के पास इनकी कमी रहती है। इसके अतिरिक्त, आधुनिक फॉरेंसिक लैब्स, ट्रेनिंग, और सूचनाओं के आदान-प्रदान की कमी भी अपराधियों को पकड़ने में बाधा बनती है।
विदेशी अपराधियों का हाथ
डार्कनेट पर सभी गतिविधियां अपराध नहीं होतीं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखना भी मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि ट्रेसिंग के बाद भी यह पता चलता है कि डार्कनेट का संचालन किसी विदेशी गिरोह द्वारा किया जा रहा है। यही कारण है कि डार्क वेब पर हो रहे अपराधों को रोकना खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के लिए बेहद जटिल कार्य बन जाता है।
डार्क वेब पर नियंत्रण करना और अपराधियों को रोकना तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बिना असंभव है। इस चुनौती से निपटने के लिए विशेषज्ञता और संसाधनों की सख्त जरूरत है।
.webp)
