WhatsApp लाने वाला है धांसू फीचर! अब मूविंग फोटो के साथ मिलेगी ये नई सुविधा

WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नया और मज़ेदार फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसके जरिए यूज़र्स मोशन फोटो भेज सकेंगे। फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, यह सुविधा WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में देखी गई है और फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हो सकती है। इस फीचर से ली गई फोटो में शॉट लेने से ठीक पहले और बाद के कुछ पलों के साथ-साथ ऑडियो भी कैप्चर होगी।
कैसा होगा मोशन फोटो फीचर?
WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में दिखा है कि इस फीचर के लिए एक नया आइकन जोड़ा जाएगा—इसमें प्ले बटन के चारों ओर एक रिंग और छोटा सा सर्कल होगा। यह आइकन इमेज सिलेक्शन स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से यूज़र्स अपनी गैलरी से फोटो चुनकर किसी को भी भेज सकते हैं। टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद इस आइकन पर टैप करते ही फोटो को मोशन फोटो के रूप में भेजा जा सकेगा। WhatsApp की परिभाषा में, यह “ऐसी रिकॉर्डिंग है जिसमें फोटो लेने से पहले और बाद के पल शामिल होते हैं, साथ में आवाज़ भी होती है।”
किन डिवाइस पर मिलेगा सपोर्ट?
कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह फीचर पहले से मौजूद है—जैसे सैमसंग में Motion Photos और गूगल पिक्सेल में Top Shot। अगर आपके फोन में यह सुविधा है तो आप सीधे WhatsApp से मोशन फोटो भेज पाएंगे। जिन डिवाइस में यह फीचर नहीं है, वे भी ऐसी फोटो को देख और सुन सकेंगे।
📝 WhatsApp beta for Android 2.25.22.29: what's new?
— WABetaInfo (@WABetaInfo) August 8, 2025
WhatsApp is rolling out a feature to share motion photos in chats, groups, and channels, and it's available to some beta testers!
Some users can get this feature by installing certain previous updates.https://t.co/p5Y7BiRflk pic.twitter.com/4cx5KAS5tQ
कब होगा लॉन्च?
यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड 2.25.22.29 बीटा अपडेट में टेस्टिंग पर है। सभी बीटा यूज़र्स तक पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं। WhatsApp ने अभी इसकी स्थायी लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन इसके आने के बाद मोशन फोटो भेजते समय उन्हें वीडियो फाइल में बदलने की परेशानी खत्म हो जाएगी।
.webp)
