1. Home
  2. टेक

WhatsApp New Feature : व्हाट्सऐप ला रहा है नया प्राइवेसी फीचर, अब भेजी गई फोटो-वीडियो दूसरों के फोन में नहीं होगी ऑटोमैटिक सेव!

WhatsApp

WhatsApp New Feature : इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप लगातार अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में सामने आए एक अपडेट के मुताबिक, कंपनी अपने एंड्रॉइड बीटा वर्जन में एक अनोखे मीडिया कंट्रोल फीचर (WhatsApp New Feature) की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर यूज़र्स को इस बात पर नियंत्रण देगा कि उनकी भेजी गई तस्वीरें और वीडियो रिसीवर के फोन में सेव हों या नहीं।

हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है और सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

क्या है व्हाट्सऐप का नया 'मीडिया ऑटो-सेव कंट्रोल'?

अब तक व्हाट्सऐप पर भेजी गई फोटो और वीडियो स्वचालित रूप से रिसीवर के डिवाइस में सेव हो जाती थीं। लेकिन इस आने वाले फीचर की मदद से यूज़र तय कर सकेंगे कि मीडिया फाइलें रिसीवर के फोन में सेव हों या नहीं। इसका मतलब है कि भेजने वाला यूज़र अब चैट के प्राइवेसी पर पहले से ज्यादा नियंत्रण रख सकेगा।

कैसे करेगा ये फीचर काम?

यह फीचर कुछ हद तक Disappearing Messages जैसा है। लेकिन इसमें खास बात यह है कि भेजने वाला व्यक्ति खुद तय करेगा कि उसका भेजा गया फोटो, वीडियो या टेक्स्ट मैसेज रिसीवर द्वारा सेव या फॉरवर्ड किया जा सकता है या नहीं।

इससे:

  • मीडिया फाइलें रिसीवर के गैलरी में सेव नहीं होंगी,

  • और पूरी चैट को एक्सपोर्ट या फॉरवर्ड करना भी संभव नहीं होगा।

‘एडवांस चैट प्राइवेसी’ के साथ Meta AI सपोर्ट होगा बंद

जब यूज़र इस नई प्राइवेसी सेटिंग को ऑन करेगा, तो उसे व्हाट्सऐप की ‘एडवांस चैट प्राइवेसी’ कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद वह उस चैट में Meta AI की सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाएगा।

जल्द हो सकता है ग्लोबल रोलआउट

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए ग्लोबली रोलआउट कर दिया जाएगा। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है जो अपनी चैट और मीडिया शेयरिंग को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं।