1. Home
  2. टेक

अब WhatsApp स्टेटस बनेगा और भी धांसू! आए दो जबरदस्त नए फीचर्स

WhatsApp

अब WhatsApp चलाना और भी मजेदार होगा, क्योंकि आपका स्टेटस अपडेट पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प और इंटरएक्टिव हो जाएगा।WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर में दो नए क्रिएटिव टूल्स शामिल किए हैं-Layouts और Music Stickers। इन फीचर्स की मदद से अब आप अपनी भावनाओं को ज्यादा स्टाइलिश और पर्सनल अंदाज़ में ज़ाहिर कर सकेंगे।

अब एक ही स्टेटस में कई यादें सजाएं

अगर आप ट्रिप, बर्थडे या किसी खास मौके की कई झलकियां एक साथ शेयर करना चाहते हैं, तो WhatsApp का Layouts फीचर आपके लिए बेहतरीन है। इसके ज़रिए आप एक ही स्टेटस पोस्ट में छह तक तस्वीरें जोड़ सकते हैं।

इतना ही नहीं, Layouts में आपको इनबिल्ट एडिटिंग विकल्प भी मिलेंगे, जिनसे आप फोटो को सुंदर कोलाज के रूप में सजा सकते हैं—वो भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद के। अलग-अलग फ्रेम और पोजिशनिंग के साथ हर तस्वीर को खास बनाया जा सकता है।

म्यूजिक के साथ स्टेटस को दें नया टच

दूसरी नई सुविधा है Music Stickers, जो आपके स्टेटस में संगीत जोड़ने का एक क्रांतिकारी तरीका है। अब आप किसी भी फोटो या वीडियो स्टेटस पर डायरेक्टली म्यूजिक लगा सकते हैं, जिससे आपकी पोस्ट को मिलेगा एक अनोखा अंदाज़ और इमोशनल टच।

यहां तक कि आप सिर्फ एक गाने वाला स्टेटस भी बना सकते हैं, बिना किसी फोटो या वीडियो के। सिर्फ म्यूजिक और आपकी भावनाएं।

इन दोनों नए टूल्स की बदौलत WhatsApp स्टेटस अब एक शानदार माध्यम बन चुका है अपने जज़्बात और कहानियां शेयर करने का। Layouts से जहां आप एक साथ कई लम्हे कैद कर सकते हैं, वहीं Music Stickers से उन्हें अपना पसंदीदा बैकग्राउंड साउंड दे सकते हैं।

कब और कैसे मिलेगा ये अपडेट?

WhatsApp ने जानकारी दी है कि ये दोनों फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेंगे। अगर आपके WhatsApp में अभी ये विकल्प नहीं दिख रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें और जल्द ही आप भी इन नए टूल्स का मज़ा ले पाएंगे।