इश्किया गणेश मंदिर: यहां बप्पा प्रेमियों के प्रेम की नैया लगाते है पार, लव मैरिज की पूरी होती है मुराद

Ishqiya Ganesh Mandir : 14 फरवरी, वेलेंटाइन डे (Valentine Day) प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस मौके पर हम आपको भगवान गणेश के एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां अधूरी मोहब्बतें मुकम्मल होती हैं। इस मंदिर में प्रेमी जोड़े भगवान गणेश से अपने प्यार की सलामती की प्रार्थना करते हैं और मान्यता है कि बप्पा उनकी हर मुराद पूरी करते हैं। यही वजह है कि यह स्थान 'इश्किया गणेश मंदिर'(Ishqiya Ganesh Mandir) के नाम से प्रसिद्ध हो गया है। आइए जानते हैं, यह मंदिर कहां स्थित है और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी क्या है।
यहां स्थित है इश्किया गणेश मंदिर
यह प्रसिद्ध इश्किया गणेश मंदिर राजस्थान ((Ishqiya Ganesh Mandir Rajasthan) के जोधपुर शहर में स्थित है और इसका इतिहास बेहद रोचक है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना लगभग 100 साल पहले की गई थी। कुछ लोग कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण शहर की सुरक्षा के लिए हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह प्रेमियों के लिए आस्था और उम्मीद का केंद्र बन गया।
प्रेमियों के लिए खास क्यों है यह मंदिर?
मान्यता है कि जो भी प्रेमी जोड़ा यहां आकर भगवान गणेश की पूजा करता है, उनकी प्रेम कहानी पूरी हो जाती है। शादी में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए परिजन भी यहां आकर मन्नत मांगते हैं। दूर-दूर से प्रेमी जोड़े बप्पा के आशीर्वाद से अपने रिश्ते की सफलता की प्रार्थना करने आते हैं।
कैसे पड़ा 'इश्किया गणेश मंदिर' नाम?
कहा जाता है कि मंदिर की बनावट ऐसी है कि दूर से कोई किसी को आसानी से देख नहीं सकता। इसी वजह से प्रेमी जोड़े यहां चोरी-छिपे मिलने आते थे। समय के साथ यह जगह प्रेमियों के लिए खास बन गई और इसे 'इश्किया गणेश मंदिर' कहा जाने लगा।
यहां आने वाले प्रेमी गणपति के दर्शन करने के बाद एक-दूसरे से शादी की कामना करते हैं। जब उनका विवाह हो जाता है, तो वे बप्पा का धन्यवाद देने फिर से मंदिर आते हैं।
प्रेमियों की मुरादें होती हैं पूरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी प्रेमी जोड़ा इस मंदिर में सच्चे दिल से प्रार्थना करता है, उनकी शादी जरूर होती है। यही कारण है कि यहां न केवल प्रेमी जोड़े, बल्कि उनके परिवारजन भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं दर्शन करने
इस मंदिर की मान्यता राजस्थान के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी फैली हुई है।
प्रेमी जोड़े बप्पा के दरबार में अपनी प्रेम कहानी की सफलता की दुआ मांगने आते हैं। कई पर्यटक भी जोधपुर आने पर इश्किया गणेश मंदिर में दर्शन करना नहीं भूलते। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ती है।
अब परिजन भी करने लगे हैं गणपति के दर्शन
पहले यह मंदिर सिर्फ प्रेमी जोड़ियों के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यहां शादीशुदा जोड़े और परिवारजन भी आकर प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि गणपति बप्पा हर मनोकामना पूरी करते हैं, इसलिए लोग यहां अपनी शादीशुदा जिंदगी की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगते हैं।
इश्किया गणेश मंदिर न केवल प्रेमी जोड़ों के लिए, बल्कि हर श्रद्धालु के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। जोधपुर का यह मंदिर प्यार, विश्वास और भगवान गणेश की कृपा का प्रतीक है, जहां हर सच्चे प्रेम की कहानी पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है।
.webp)
