अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया घुसपैठियां, कहा- हम तो चाहते हैं उन्हें वापस उनके राज्य...

भाजपा के आंकड़ों पर सवाल
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास झूठे आंकड़े हैं। पलायन के जो आंकड़े दिए जा रहे हैं, उन पर भरोसा किया जाए तो आम आदमी भटक जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी में भी घुसपैठिए मौजूद हैं, और मुख्यमंत्री खुद उत्तराखंड से आने वाले हैं।
सीएम योगी पर निशाना
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल भौगोलिक दृष्टि से घुसपैठिए नहीं हैं, बल्कि विचारधारा के लिहाज से भी। उनका कहना था कि योगी आदित्यनाथ पहले भाजपा के सदस्य नहीं थे, बल्कि किसी अन्य पार्टी के सदस्य रहे। ऐसे लोगों को कब हटाया जाएगा, यह सवाल उन्होंने उठाया।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "...The BJP has fake statistics. If you believe the BJP's statistics, you will be ruined. We have infiltrators here, too, in Uttar Pradesh. The Chief Minister is from Uttarakhand. We want him to be sent… pic.twitter.com/8XKWg3Vlw5
— ANI (@ANI) October 13, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री के बयान का जवाब
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में देखते हैं। अखिलेश यादव का यह बयान इसी संदर्भ में आया है और इसे गृह मंत्री के दावे का प्रतिवाद माना जा रहा है।
राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार
अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया जीवन भर अन्याय और गैरजिम्मेदारी के खिलाफ लड़ते रहे। सपा का संकल्प है कि उनके उठाए मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाए और उनके बताए रास्ते पर चलकर सभी के लिए आर्थिक और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
सपा प्रमुख ने जातिवाद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने जाति को समाप्त करने की बात कही थी, वहीं बाबासाहेब आंबेडकर ने जाति आधारित भेदभाव रोकने के लिए कानून बनाए। लेकिन आज भी समाज में जाति के आधार पर भेदभाव देखा जा सकता है।