1. Home
  2. यूपी

अखिलेश यादव ने बीजेपी की नीतियों की आलोचना, कहा- जनता को तबाही के सिवा...

अखिलेश यादव ने बीजेपी की नीतियों की आलोचना, कहा- जनता को तबाही के सिवा...


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को इनसे सिर्फ बर्बादी मिली है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी की नीतियों की आलोचना, कहा- जनता को तबाही के सिवा...

सपा का जनता से गहरा संबंध


अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा समाजवादी पार्टी ने लड़ी है और यह संघर्ष आज भी जारी है। उन्होंने जातीय जनगणना को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुसार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सकेगा। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी का जनता के साथ भावनात्मक जुड़ाव है और पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं और जरूरतों से जुड़ी रहती है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी की नीतियों की आलोचना, कहा- जनता को तबाही के सिवा...

बीजेपी पर संविधान बदलने की कोशिश का आरोप


अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जिसे बीजेपी बदलना चाहती है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि संविधान ने सभी को एक समान वोट का अधिकार दिया और दलितों व पिछड़े वर्गों को आरक्षण के माध्यम से समानता का अधिकार दिया। लेकिन बीजेपी इन अधिकारों को खत्म करने की साजिश कर रही है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी की नीतियों की आलोचना, कहा- जनता को तबाही के सिवा...

लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप


सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता को बिगाड़ने के लिए बीजेपी पुलिस और प्रशासन के सहारे धांधली कराती है। यहां तक कि अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भी जबरन छीनकर फाड़ दिए जाते हैं।

बैठक में वरिष्ठ नेता रहे शामिल


इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने बीजेपी की नीतियों की आलोचना, कहा- जनता को तबाही के सिवा...