सुहागरात पर दुल्हन ने पति से कर डाली चौंकाने वाली डिमांड, मामला पहुंचा पुलिस स्टेशन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक अजीबोगरीब मामाला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। यहां, लुधियाना से आई नई नवेली दुल्हन ने शादी की पहली रात गहनों और उपहारों के बजाय बीयर और गांजे की मांग कर दी। दूल्हा और उसके परिवार को यह सुनकर गहरा झटका लगा। मामला घर में सुलझाने की कोशिश के बाद थाने तक पहुंच गया।
बीयर-गांजे की मांग पूरी न होने पर बकरे के मांस की फरमाइश
पुराने शहर की एक कॉलोनी में हुई इस घटना में दूल्हे ने बताया कि बीयर और गांजे की मांग पूरी न होने पर दुल्हन ने बकरे के मांस की फरमाइश कर दी। यह सुनकर दूल्हा और उसका परिवार पूरी तरह असहज हो गया। विवाद बढ़ता गया और अंततः थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया।
पुलिस थाने में जब दोनों परिवार आमने-सामने हुए, तो बहस और तीखी हो गई। दुल्हन के परिवार ने कहा कि पति-पत्नी के बीच के मामलों में परिवार को दखल नहीं देना चाहिए। वहीं, दूल्हे ने साफ कहा कि वह ऐसी मांगों के साथ जीवन बिताने की कल्पना भी नहीं कर सकता।
मामला तब और पेचीदा हो गया जब दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने का आरोप लगाया। इस सनसनीखेज दावे ने विवाद को और गहरा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
अंततः दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला खत्म करने का फैसला किया और कोई लिखित शिकायत नहीं दी। हालांकि, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और हर कोई इस अप्रत्याशित घटनाक्रम पर अपनी राय दे रहा है।
.webp)
