बिल्डर राम गोपाल सिंह की बड़ी रियल एस्टेट योजना, दुबई मॉडल से बदलेगे वाराणसी की तस्वीर

तीन दिवसीय दुबई दौरे के दौरान उन्होंने वहां की हाईटेक इमारतों, स्मार्ट होम्स और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने देखा कि किस तरह आधुनिक तकनीक, बेहतर प्लानिंग और सुविधाओं के जरिए दुबई ने रियल एस्टेट को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।
राम गोपाल सिंह का उद्देश्य दुबई के सफल मॉडलों को काशी और उत्तर प्रदेश की ज़मीन पर लागू करना है, ताकि शहर का विकास योजनाबद्ध और आधुनिक रूप में हो सके। उनका मानना है कि काशी की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए अगर आधुनिक रियल एस्टेट को बढ़ावा दिया जाए, तो यह शहर निवेश और रहने दोनों के लिहाज से और अधिक आकर्षक बन सकता है।
दौरे के दौरान उन्होंने दुबई के रियल एस्टेट निवेशकों को वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता भी दिया। उनके अनुसार मौजूदा समय में यूपी में निवेश न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि यहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
राम गोपाल सिंह का यह बड़ा रियल एस्टेट प्लान आने वाले वर्षों में काशी की तस्वीर बदलने और उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
.webp)
