15 वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक द्वारा भगाने का मामला सामने आया है।
घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है। किशोरी के परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की, जिसके बाद पता चला कि उनकी बेटी की फोन पर एक युवक से बातचीत होती थी। इस पर किशोरी के पिता ने गौराबादशाहपुर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी।
थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी को जल्द बरामद करने के लिए प्रयासरत है। मामले की जांच जारी है।
.webp)
