CM योगी का बड़ा ऐलान: UP के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ होगा अनिवार्य, बोले– अब कोई जिन्ना नहीं...

वंदे मातरम्” राष्ट्र की एकता का प्रतीक: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रदेश के हर स्कूल में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किया जाएगा। कुछ लोग ऐसे हैं जो सरदार पटेल की जयंती में शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना को सम्मान देने वाले कार्यक्रमों में जाते हैं। यही सोच देश के विभाजन का कारण बनी थी। अब ऐसी प्रवृत्तियों को समाप्त करना होगा।”
उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” का विरोध करना भारत की आत्मा के खिलाफ है और यह राष्ट्र की एकता और अखंडता को कमजोर करता है।
150वीं जयंती पर शुरू हुआ एकता कार्यक्रम
सीएम योगी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में “एकता कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा, 403 विधानसभा क्षेत्रों में एकता यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। हमें उन ताकतों की पहचान करनी होगी जो एकता और अखंडता को कमजोर करने की कोशिश करती हैं, ताकि भविष्य में कोई दूसरा ‘जिन्ना’ पैदा न हो सके।
सरदार पटेल को बताया भारत की एकता का शिल्पकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश आज भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती गर्व के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की।”स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मिली दुनिया को प्रेरणा
सीएम योगी ने कहा कि गुजरात में बने सरदार सरोवर डैम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता और सामर्थ्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, गुजरात के केवड़िया में बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जो हर भारतीय को गर्व का एहसास कराती है। इस स्मारक के निर्माण के लिए देशभर से लोहा और मिट्टी का दान लिया गया था, यह अपने आप में राष्ट्रीय एकता का अद्भुत उदाहरण है।”
.webp)
