CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में फिर होगी 30 हजार पुलिस भर्ती

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही 30,000 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में यह घोषणा की। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बताया कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा।
विपक्ष पर सीएम योगी का पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्षी दलों, खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक थी, जबकि वर्तमान में पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की प्रक्रिया से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है।
यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि पुलिस विभाग में 30,000 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। पुलिस विभाग में वर्ष 2017 से अब तक 1,56,000 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जबकि वर्तमान में 60,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20% आरक्षण की सुविधा दी गई है। इससे प्रदेश में महिला सुरक्षा और उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
.webp)
