CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स भेजने की कोशिश

CBSE बोर्ड के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को साइबर हमले का सामना करना पड़ा है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि बड़ी संख्या में छात्र पोर्टल का उपयोग कर रहे थे, इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने वेबसाइट को बाधित करने की कोशिश की। हालांकि, साइबर सुरक्षा टीम की सतर्कता के चलते सभी हमलों को विफल कर दिया गया और पोर्टल सुरक्षित रूप से संचालित होता रहा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार, री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिलहाल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है। बुधवार दोपहर 3 बजे तक 16,000 से ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके थे।
DoS अटैक की हुई कोशिश
सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि हालिया साइबर हमले में डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान केवल 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर करीब 15 लाख हिट्स भेजी गईं, ताकि वेबसाइट की कार्यक्षमता प्रभावित की जा सके।
इसके अलावा, एक लाख से अधिक बार पोर्टल की फाइलों तक अनधिकृत पहुंच बनाने की कोशिश भी की गई। बोर्ड ने बताया कि उनकी साइबर सुरक्षा टीम ने इन संदिग्ध गतिविधियों को समय रहते पहचान लिया और सभी प्रयासों को सफल होने से रोक दिया।
छात्रों की सुविधा के लिए किए गए बदलाव
सीबीएसई ने यह भी बताया कि छात्रों और अभिभावकों से मिले सुझावों के आधार पर री-इवैल्यूएशन पोर्टल में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख बदलाव सेशन टाइम लिमिट को बढ़ाना है।
अब छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा। बोर्ड का कहना है कि इन सुधारों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर और सुगम ऑनलाइन अनुभव प्रदान करना है।
पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित
बोर्ड ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि साइबर हमलों के बावजूद पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक CBSE पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी अनधिकृत लिंक या वेबसाइट से सावधान रहें।

.webp)