1. Home
  2. यूपी

VBSPU में 24 मार्च को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद-2025

VBSPU में 24 मार्च को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद-2025

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में विकसित भारत युवा संसद-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 मार्च, 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षण में संपन्न होगा। इस प्रतियोगिता का प्रमुख विषय "एक राष्ट्र, एक चुनाव: समृद्ध भारत की दिशा में कदम" रहेगा।

यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अपने विचारों, नवाचारों और नेतृत्व कौशल को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब चंद्र सरोज (पूर्व विधायक) होंगे, जबकि मुख्य वक्ता शतरूद्र प्रताप सिंह (पूर्व सदस्य, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) होंगे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह (सी.सी.एस.) भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. राज बहादुर यादव (समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना), डॉ. अरविंद सिंह (प्राचार्य, सहकारी पीजी कॉलेज, मिहरावा), डॉ. शशिकांत यादव (नोडल अधिकारी) एवं श्री गोपाल सिंह (युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, जौनपुर) का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

यह युवा संसद प्रतियोगिता युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस आयोजन से जिले के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।