हर छत सोलर, हर घर बचत: मंत्री ए.के. शर्मा का अफसरों को निर्दोष, बोले- हर पात्र परिवार तक पहुंचे योजना का लाभ

वाराणसी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों, बैंकों और वेंडरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का फायदा जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें।
बैठक में मंत्री ने प्री-कॉन्फिगर्ड मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पहले से लगाए गए उपकरणों का कॉन्फिगरेशन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने बैंकों से ऋण स्वीकृति प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रखने की बात कही। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कम से कम जरूरी कागजात लेकर तय समय में आवेदन मंजूर किए जाएं और बिना ठोस वजह किसी पात्र व्यक्ति की फाइल निरस्त न हो।
इस दौरान यूपीनेडा के निदेशक रविंदर सिंह ने योजना की प्रगति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री ने वेंडरों से बातचीत कर जमीन स्तर पर आने वाली दिक्कतों को भी सुना और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में अप्रैल और मई माह के दौरान सौर ऊर्जा स्थापना के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर यूपीनेडा की सराहना की गई। मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय उपभोक्ताओं, प्रशासन, वेंडरों और संबंधित इकाइयों के साझा प्रयास को दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पीएम सूर्य घर योजना में देश में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। ज्यादा से ज्यादा घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचेगी तो बिजली बचत के साथ स्वच्छ वातावरण को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर “सोलर दीदी” को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही योजना के प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विद्युत विभाग, यूपीनेडा, नगर निगम, बैंक और अन्य संबंधित संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

.webp)