1. Home
  2. यूपी

भाभी पर चढ़ा इश्क का ऐसा खुमार,18 साल के देवर संग 3 बच्चों को भी लेकर हुई फरार, बोला पति- कई बार...

Patni

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला अपने ही देवर के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि महिला तीन बच्चों को भी अपने साथ ले गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला और देवर की तलाश शुरू कर दी है।

घटना फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और उसका पूरा परिवार उसी के साथ रहता था।

10 साल पहले हुई थी शादी, घर में था देवर का आना-जाना

युवक की शादी करीब 10 साल पहले असोथर थाना क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। युवक के साथ उसका 30 वर्षीय पत्नी और 18 साल का छोटा भाई (देवर) भी रहते थे। धीरे-धीरे देवर और भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। समाज की परवाह किए बिना, कुछ दिन पहले महिला अपने देवर और बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई।

जब पति काम से लौटा तो उसने देखा कि घर खाली है — पत्नी, भाई और बच्चे सभी गायब थे। पहले तो लोकलाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया और खुद ही उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की। लेकिन जब काफी कोशिशों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला तो आखिरकार युवक ने पुलिस से मदद मांगी।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

पुलिस अधिकारी प्रमोद मौर्या ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार महिला, देवर तथा बच्चों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 अप्रैल को फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस मामले में चार बच्चों की मां अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई थी। पीड़ित पति ने भी पुलिस को बताया था कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और लाख समझाने के बावजूद दोनों ने घर छोड़ दिया था।