पहले दामाद, अब बहनोई…अलीगढ़ के सास-दामाद मामले में आया नया ट्विस्ट,10 महीने बाद कर दिया ये नया कांड

अलीगढ़। अलीगढ़ की वह महिला, जो करीब 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर दामाद के साथ फरार हो गई थी, एक बार फिर सुर्खियों में है। अब आरोप है कि महिला ने दामाद को भी छोड़ दिया और अपने बहनोई के साथ चली गई। दामाद का दावा है कि वह घर से करीब 2 लाख रुपये नकद और जेवरात भी साथ ले गई है।
अप्रैल 2025 में दामाद संग हुई थी फरार
मामला मडराक क्षेत्र का बताया जा रहा है। अप्रैल 2025 में सपना नाम की महिला अपनी बेटी के पति राहुल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उस समय यह मामला काफी चर्चित रहा। बाद में दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले में साथ रहने लगे थे।
6 फरवरी को आया नया मोड़
राहुल का आरोप है कि 6 फरवरी को सपना उसे छोड़कर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। राहुल के मुताबिक, वह शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से बाहर गया था और उसी दौरान सपना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच घर से निकल गई।
राहुल ने आरोप लगाया है कि सपना अपने जीजा, बहन और पहले पति जीतू के साथ चली गई है। उसका कहना है कि महिला घर से 2 लाख रुपये नकद, एक मंगलसूत्र और अंगूठी भी लेकर गई है। राहुल ने कहा, “पहले पति को छोड़कर मेरे साथ आई और अब मुझे छोड़कर किसी और के साथ चली गई।”
अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
हालांकि, इस मामले में अभी तक न तो अलीगढ़ के दादों थाने में और न ही बिहार के सीतामढ़ी में कोई आधिकारिक मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि सपना के पूर्व पति ने भी हाल ही में दूसरी शादी कर ली है।
.webp)
