‘जाको राखे साइयां…’ खेत में फेंके गए नवजात के लिए देवदूत बने दरोगा जी, समय पर पहुंचकर बचाई जान

वाराणसी। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय…”यह कहावत रोहनिया थाना क्षेत्र में उस वक्त सच होती नजर आई, जब एक नवजात शिशु खेत में लावारिस हालत में मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे को जन्म के तुरंत बाद किसी ने लोकलाज के डर से खेत में छोड़ दिया था। ठंड और भूख से बेहाल मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था।

मामले की सूचना मिलते ही रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए नवजात को अपनी निगरानी में लिया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बच्चे की हालत में सुधार हुआ और उसकी जान बच गई। फिलहाल नवजात के स्वस्थ होने की बात सामने आई है।
इंसानियत की मिसाल बना पुलिसकर्मी
पुलिस की जिम्मेदारी आमतौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर कार्रवाई करने से जुड़ी होती है, लेकिन रोहनिया थाना प्रभारी ने इस घटना में अपनी संवेदनशीलता और मानवीय पहल का परिचय दिया। उन्होंने एक असहाय नवजात को सिर्फ एक मामले के तौर पर नहीं देखा, बल्कि उसकी जिंदगी बचाने के लिए तत्काल कदम उठाया।
बच्चे को खेत में छोड़ने वाले व्यक्ति के प्रति लोगों में नाराजगी है। वहीं, समय रहते बच्चे की मदद करने और उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए थाना प्रभारी की सराहना की जा रही है।
देखें वीडियो
.webp)
