OMG! पान लेने गया दूल्हा इधर जीजा संग फरार हुई दुल्हन, बोली- कम....

हमीरपुर। जिले के बिवार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 24 घंटे बाद ही नई नवेली दुल्हन को उसका जीजा ससुराल से कार में बैठाकर ले भागा। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दुल्हन को उसके जीजा के घर से बरामद कर लिया। हालांकि, आरोपी जीजा अभी भी फरार है।
पान लेने गया दूल्हा, पीछे से दुल्हन हुई फरार
घटना 17 मई को शुरू हुई, जब बिवार थाना क्षेत्र के युवक की बारात जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। शादी धूमधाम से संपन्न हुई और 18 मई को दुल्हन को ससुराल लाया गया। घर में रस्मों और पूजा-पाठ के बाद 19 मई को कुछ अन्य पारंपरिक रस्में निभाई जा रही थीं। इसी दौरान, दूल्हा अपनी नई दुल्हन के लिए पान लाने बाजार गया था।
उसी वक्त थाना मुस्करा क्षेत्र निवासी दुल्हन का जीजा, दो अज्ञात साथियों के साथ कार में आया और दुल्हन को बैठाकर गांव से भाग गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, कार आंखों से ओझल हो चुकी थी।
दूल्हे के पिता ने की थाने में शिकायत
घटना के तुरंत बाद दूल्हे के पिता ने बिवार थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दुल्हन घर से करीब पांच लाख रुपये के गहने पहनकर गई है। मामला गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस ने दुल्हन को बरामद किया, जीजा अब भी फरार
बिवार थाने के प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुल्हन को उसके जीजा के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। आरोपी जीजा से फोन पर संपर्क हुआ है, और उसे थाने में पेश होने के लिए कल सुबह तक का समय दिया गया है। अगर वह नहीं आया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुल्हन का आरोप
थाने में पूछताछ के दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे ससुराल में कम दहेज लाने के लिए ताने दिए जा रहे थे। इसी वजह से उसने खुद अपने जीजा को बुलाया और ससुराल छोड़ दी।
फिलहाल पुलिस ने दुल्हन को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया है—यानी उसी महिला के पास, जिसके पति पर दुल्हन को भगाने का आरोप है।
.webp)
