मुझे सुकून चाहिए, मेरी सेक्सुअल डिमांड पूरी करो...कानपुर में महिला कर्मी से बोला HAL प्रबंधक, दी ट्रांसफर की धमकी

Kanpur News : एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) के चिकित्सा विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने विभागीय प्रबंधक पर यौन उत्पीड़न, धमकी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
महिला कर्मचारी बोलीं - “मुझे धमकाया गया
पीड़िता का कहना है कि वह 2019 में अमेठी से ट्रांसफर होकर कानपुर आई थीं, और यहां एचएएल टाउनशिप में रहती हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग के प्रभारी बीएन शर्मा उन्हें लगातार परेशान करते रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधक ने कई बार आपत्तिजनक बातें कहीं, यहां तक कि सेक्सुअल डिमांड पूरी करने की धमकी तक दी। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो परिणाम भुगतने को तैयार रहो। मैं जहां चाहूं, तुम्हारा ट्रांसफर कर सकता हूं।"
शिकायत करने पर शुरू हुई प्रताड़ना
महिला कर्मचारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने दो सहकर्मियों को अनुचित कार्य करते देखा और इसकी सूचना प्रबंधक को दी थी। इसके बाद से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। वह जब भी बीएन शर्मा के पास किसी कार्य के लिए जातीं, वे अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते, “लाइफ एंजॉय करो” जैसी बातें कहते।
छेड़छाड़ का भी आरोप, विरोध पर दी गई ट्रांसफर की धमकी
पीड़िता ने कहा कि एक दिन प्रबंधक ने उनका हाथ पकड़ लिया, और जब उन्होंने विरोध किया तो प्रबंधक ने कहा, "तुम्हें मेरी हर बात माननी होगी।"
पीड़िता ने जब शिकायत करने की बात कही, तो उन्होंने धमकी दी कि "मैं तुम्हें कहीं भी ट्रांसफर करवा दूंगा।"
पहले भी मिल चुके हैं आरोपी के खिलाफ विरोध के संकेत
पीड़िता का कहना है कि प्रबंधक पर पहले भी महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर शिकायतें हो चुकी हैं। उनकी हरकतों के चलते कुछ पूर्व महिला कर्मचारी परेशान होकर स्थानांतरण की मांग कर चुकी हैं, और बताया गया कि आरोपी को पूर्व में कई बार लोगों द्वारा पीटा भी गया है।
पुलिस ने की एफआईआर, जांच जारी
चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला के अनुसार, महिला कर्मचारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़), 354डी (पीछा करना), 509 (शब्दों/हावभावों से अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। "मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
.webp)
