जूते साफ कराऊंगा...सपा नेता आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, विवादित बयान केस में कोर्ट ने ठहराया दोषी

शनिवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आजम खान विवादित बयान मामले में दोषी पाए गए हैं। हालांकि, उन्हें कितनी सजा दी जाएगी, इसका ऐलान अभी किया जाना बाकी है।
क्या था मामला?
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान एक चुनावी सभा में आजम खान ने अधिकारियों को लेकर कथित तौर पर कहा था, “ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।” इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि उन्होंने चुनावी माहौल में सरकारी अधिकारियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी।
कई मामलों का सामना कर रहे हैं आजम खान
सपा नेता आजम खान पर पहले से ही 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब तक उन्हें 11 मामलों में राहत मिल चुकी है, जबकि 6 मामलों में अदालत सजा सुना चुकी है।
फिलहाल आजम खान अपने बेटे Abdullah Azam Khan के साथ रामपुर जिला जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ दो पैन कार्ड मामले में कार्रवाई हुई थी और इसी मामले में वे जेल में हैं।
अदालत की ओर से अब सभी की नजर सजा के ऐलान पर टिकी हुई है।
.webp)
