इंस्टाग्राम पर इश्क चढ़ा परवान...पति बना रुकावट तो रची खौफनाक साजिश, खीर में नींद की गोली देकर उतारा मौत के घाट

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को प्राकृतिक मौत साबित करने के लिए उसने हार्ट अटैक का नाटक भी किया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी सचिन की शादी करीब 15 वर्ष पहले रचना से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 11 महीने पहले रचना की इंस्टाग्राम के माध्यम से रनछाड़ गांव निवासी सोनू से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गए।
बताया जा रहा है कि सचिन को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। वह इसका विरोध करता था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। इसी बीच रचना और उसके प्रेमी सोनू ने सचिन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस के मुताबिक 12 जून की रात रचना ने खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दी। खीर खाने के बाद सचिन गहरी नींद में सो गया। इसके बाद रचना ने अपने प्रेमी सोनू को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद रचना ने मामले को छिपाने के लिए अगले दिन सुबह हार्ट अटैक से मौत होने का दावा करते हुए रोना-पीटना शुरू कर दिया। हालांकि मृतक के भाई नवीन को सचिन की मौत पर संदेह हुआ। गले पर निशान देखकर उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जहां रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक संदिग्ध युवक घर के आसपास आता-जाता दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान रचना टूट गई और उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति को उसके और सोनू के संबंधों की जानकारी हो गई थी। दोनों साथ रहना चाहते थे, इसलिए हत्या की योजना बनाई गई। उसने यह भी स्वीकार किया कि प्रेमी के कहने पर ही उसने मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदी थीं।
सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार प्रेमी सोनू की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

.webp)