1. Home
  2. यूपी

जौनपुर: 5 माह की नवजात की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए ई रिक्शा से शव लेकर पहुंचे परिजन, एंबुलेंस की मांग

जौनपुर: 5 माह की नवजात की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए ई रिक्शा से शव लेकर पहुंचे परिजन, एंबुलेंस की मांग

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में सोमवार को एक 5 माह की मासूम पारुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को एक से अधिक चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान परिजनों ने जिला प्रशासन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर शव को ई रिक्शा से पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया।

जौनपुर: 5 माह की नवजात की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए ई रिक्शा से शव लेकर पहुंचे परिजन, एंबुलेंस की मांग

कोहड़ा गांव के मोहनलाल प्रजापति और उनके पड़ोसी प्रमोद प्रजापति के बीच भूमि विवाद चल रहा था। 7 दिसंबर को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें पारुल के सिर पर ईंट से गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान सोमवार सुबह पारुल की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सीओ सदर देवेश सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के लिए एक से अधिक चिकित्सकों के पैनल के साथ वीडियोग्राफी का निर्देश दिया। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण परिजनों ने ई रिक्शा का सहारा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।