लोजपा महिला मोर्चा UP प्रदेश अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने परिवहन राज्यमंत्री व खेल मंत्री से मिली, संगठन विस्तार और 2027 चुनाव पर हुई चर्चा

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने आज प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में पार्टी संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

प्रीति उपाध्याय ने महिला मोर्चा की भावी योजनाओं और महिला कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने प्रदेशभर की महिला कार्यकर्ताओं के लिए सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की।
बैठक के दौरान 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दल के रूप में पार्टी की भूमिका पर भी विचार विमर्श हुआ। उन्होंने मंत्रियों से संगठन को मजबूती देने के लिए समर्थन मांगा।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से प्रीतम प्रजापति, राष्टीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश महासचिव अविनाश उपाध्याय, सर्वेश प्रजापति (लखनऊ), अमित चक्रवर्ती समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.webp)
