लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में संगठनात्मक विस्तार, मिर्जापुर और वाराणसी मंडल में नये मंडल प्रभार की घोषणा

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी रामविवास की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय के निवास स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, कमला कुमारी का आगमन हुआ, जहां संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के कार्य निर्धारण पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस बैठक में पार्टी की प्रदेश महासचिव के कार्यों की सराहना की गई, जिसके बाद उन्हें मिर्जापुर मंडल का प्रभार सौंपा गया।

अब से मिर्जापुर मंडल में मिर्जापुर जिला, सोनभद्र जिला, और भदोही के सभी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता अपनी रिपोर्टिंग प्रधान महासचिव को करेंगे।
साथ ही, वाराणसी मंडल का प्रभार प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा चंद्रवन को सौंपा गया है। अब से वाराणसी जिला, जौनपुर जिला, गाजीपुर जिला, और चंदौली जिला के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सुधा जी को रिपोर्ट करेंगे।
बैठक में कमला कुमारी की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय, डॉ. सुधा चंद्रवन, और पूर्वी उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। यह कदम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
.webp)
