1. Home
  2. यूपी

लोक जनशक्ति पार्टी महिला मोर्चा पूर्वी यूपी की प्रदेश महासचिव बनी प्रतिभा सूर्य सिंह

लोक जनशक्ति पार्टी महिला मोर्चा पूर्वी यूपी की प्रदेश महासचिव बनी प्रतिभा सूर्य सिंह

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला मोर्चा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय ने प्रतिभा सूर्य सिंह को महिला मोर्चा का प्रधान महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में की गई, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

लोक जनशक्ति पार्टी महिला मोर्चा पूर्वी यूपी की प्रदेश महासचिव बनी प्रतिभा सूर्य सिंह

इस मौके पर डॉ. प्रीति उपाध्याय ने कहा कि पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतिभा सूर्य सिंह अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी और पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।

इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और महिला मोर्चा को क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।