1. Home
  2. यूपी

लोक जनशक्ति पार्टी की पूर्वी यूपी महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सूर्या उपाध्याय को मिला 'काशी गौरव अवार्ड'

..

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रीति सूर्या उपाध्याय को उनके सामाजिक योगदान के लिए 'काशी गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मिस इंडिया पंजाब सायना चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन की ओर से गोकुल लॉन, क्षीर गेट के पास किया गया था।

..

इस अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रीति सूर्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को प्रेरित करने की बात कही।

इस दौरान शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। सम्मान समारोह में महिला सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच देकर सम्मानित करना था।