लखनऊ : लोक जनशक्ति पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय को दी संगठन विस्तार की बधाई

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी ने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय और प्रधान महासचिव प्रतिभा सूर्य सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और सशक्तिकरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय द्वारा संगठन के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रीति उपाध्याय को बधाई दी।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
.webp)
